{"_id":"f6eac62f09940356ab8994ca4ce195ed","slug":"buisnessmen-of-bijali-mahadev-made-comittee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महादेव के कारोबारियों ने बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली महादेव के कारोबारियों ने बनाई कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 14 Nov 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव में वन विभाग के दुकानों को हटाने के आदेश के बाद कारोबारियों ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें दुकानें हटाने के मामले को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर कारोबारियों ने एक कमेटी का गठन भी किया। कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कमेटी का वन विभाग का वन रक्षक सचिव प्रमुख रहेगा। कमेटी बिजली महादेव परिसर में हर समय पर्यावरण के प्रति जागरूक रहेगी। इसके अलावा कमेटी वन बचाओ अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करेगी। कमेटी ने वन विभाग से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दुकानों की संख्या निर्धारित की जाए। वहीं, बैठक के बाद कारोबारियों ने अस्थायी कमेटी का गठन भी किया। इसमें शांता देवी को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
शेर सिंह राणा को बिजली महादेव व्यापारी अस्थायी कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। उत्तम चंद, पंकज भारती, ओमी देवी, अजय कुमार जंबाल, दुनी चंद, जय ठाकुर, राधा, दत्ती कुमार, हरीश राणा और नील चंद को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। कमेटी की नवनियुक्त प्रधान का शांता देवी का कहना है कि बिजली महादेव के कारोबारियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। व्यापारियों पर गंदगी फैलाने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि हम सभी अपनी दुकान के चारों ओर सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इस मुद्दे पर अगली बैठक की जाएगी।
विज्ञापन