फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Budget is 10 crores, contractors' liability is more than 40 crores

Kullu News: बजट 10 करोड़, ठेकेदारों की देनदारी 40 करोड़ से ज्यादा

Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Budget is 10 crores, contractors' liability is more than 40 crores
पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के पास भुगतान लटकने से ठेकेदार परेशान
विज्ञापन

बड़ा सवाल... दोनों विभागों के पास कम है बजट तो कैसे लगा दिए करोड़ों के टेंडर
अशोक राणा

केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के पास ठेकेदारों का करीब 40 करोड़ से अधिक का भुगतान लटक गया है।
पेमेंट नहीं मिलने से ठेकेदार बैंकों में लिए ऋण की किस्तें भी समय पर जमा नहीं करवा पा रहे हैं। जिले के सैकड़ों ठेकेदारों की परेशानी बढ़ गई है। दो विभागों में करोड़ों का भुगतान लटकने से घाटी में नाबार्ड और पीएमजीसवाई के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य को छोड़ कर बाकी सब काम ठप चल रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ा सवाल यह है कि बजट का प्रावधान किए बिना जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग ने आखिर किसके दबाव में करोड़ों के टेंडर लगा दिए। पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारों का 19 करोड़ 47 लाख का भुगतान लटका है। चालू वित्त वर्ष में विभाग का बजट महज 6 करोड़ 65 लाख रुपये है। इसमें नाबार्ड का बड़ा हिस्सा शामिल है। जल शक्ति विभाग में भी ठेकेदारों का करीब 20 करोड़ का भुगतान रुका है। विभाग के पास इस वर्ष महज 3 करोड़ 55 लाख का बजट है। यह भी नाबार्ड से प्रायोजित है, लेकिन विभाग के पास नाबार्ड के अंतर्गत एक भी प्रोजेक्ट स्वीकृत नहीं है। विभाग के पास विकास कार्यों के लिए टीएडीपी के तहत केवल 44 लाख का बजट है। बड़ा सवाल यह है कि विभाग इस वित्त वर्ष के लिए स्वीकृत बजट से पेंडिंग बिलों का भुगतान करेगी या फिर नए कार्यों का।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विभाग के पास पूरा हो चुके कार्यों का 19 करोड़ 47 लाख का भुगतान पेंडिंग है। इस बार विभाग के पास विकास के लिए महज 6 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट है। इसमें बड़ा हिस्सा नाबार्ड का शामिल है। - पवन राणा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी उदयपुर चिनाब मंडल

--
विभाग के पास पूरे हो चुके कार्यों की लगभग 20 करोड़ की देनदारी पेंडिंग है। विभाग के पास इस बार विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये का बजट है। यह बजट नाबार्ड के अंतर्गत जारी हुआ है। दुर्भाग्यवश विभाग के पास नाबार्ड के अंतर्गत एक भी स्कीम स्वीकृत नहीं है। टीएडीपी के अंतर्गत महज 44 लाख का बजट जारी हुआ है। - अजय गुप्ता अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग केलांग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed