{"_id":"580769314f1c1b642e7044c9","slug":"bsnl-services-in-lahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों से कोकसर का मोबाइल टावर बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों से कोकसर का मोबाइल टावर बंद
कुल्लू/ केलांग
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
BSNL
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला के प्रवेश दरबार कोकसर में लगा बीएसएनएच का मोबाइल टॉवर शोपीस बन गया है। बीते दस दिनों से टॉवर बंद पड़ा है और मोबाइल से बार-बार फोन मिलाने पर भी बात नहीं हो रही है। घाटी में सर्दी की दस्तक देने से पहले ही बीएसएनएल की सेवा चरमराने से लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मोबाइल टॉवर के जवाब देने से जहां घाटी के लोग परेशान हैं। वहीं पर्यटकों की भी बात नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कोकसर निवासी टशी, रतन कटोच, अशोक, सुनील कारवा, राजू तथा संजीव ने बताया कि कोकसर में लगे बीएसएनएल का मोबाइल टावर करीब दस दिन से काम नहीं कर रहा है। अपनों को बार-बार फोन मिलाने पर भी संपर्क नहीं हो रहा है। घाटी में सालभर लोगों को बीएसएनएल सेवा से परेशान होना पड़ता है। अब सर्दी का मौसम आ गया है। ऐसे में दूर संचार सेवा और भी विकराल हो जाती है। उन्होंने कहा कि टॉवर से बंद होने से बीएसएनएल के मोबाइल धारकों को परेशान होना पड़ रहा है। घाटी में किसी दूसरी कंपनी की सुविधा न होने से लोगों के पास अपनों से बात करने का जरिया एक मात्र बीएसएनएल ही है। इस संबंध में जिला मुख्यालय केलांग में तैनात बीएसएनएल के जेटीओ मनमोहन ने बताया कि टॉवर को दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही मौके के लिए टीम रवाना की जाएगी।
विज्ञापन