फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brothers and sisters transported to Hungary for working as cooks in Ukraine

यूक्रेन में कुक का काम करने पर हंगरी पहुंचाए भाई-बहन

Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters transported to Hungary for working as cooks in Ukraine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। यूक्रेन में फंसे कुल्लू के एक दर्जन विद्यार्थियों में से अभी तक चार विद्यार्थी अपने घर पहुंच गए हैं। अन्य विद्यार्थी यूक्रेन के विभिन्न- विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं। उनको लेकर उनके परिजन खासे परेशान हैं। कुल्लू के भाई-बहन हंगरी के बॉर्डर पर पहुंच गए हैं।

अब उन्हें यहां हवाई जहाज का इंतजार है। दोनों भाई-बहन को यूनिवर्सिटी की कैंटीन में खाना बनाने का लाभ मिला है। दो दिन तक भाई-बहन ने यूनिवर्सिटी की कैंटीन में कुक की कमी के चलते खाना बनाने का काम किया था। इस दौरान जब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों भाई-बहन को खाना बनाते हुए देखा तो उन्हें एक साथ हंगरी के बॉर्डर के लिए भेजा है। पिता विवेक गौतम ने कहा कि उनके बच्चों को कैंटीन में काम करने का फायदा मिला है। मनाली की छात्रा शुभ दर्शनी सोमवार शाम को हंगरी से दिल्ली पहुंच गई है, जो अपने भाई के साथ वोल्वो बस के जरिये अपने घर पहुंचेगी। कुल्लू के गांधीनगर की वंशिता भी सोमवार रात को दिल्ली से कुल्लू पहुंचेगी। वंशिता धीमान रविवार को रोमानिया से दिल्ली पहुंची थी। उधर, भुंतर और भट्टी कॉलोनी के दो छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं। यूक्रेन में फंसे होने से दोनों विद्यार्थियों के परिजन खासा परेशान हैं। भारत सरकार से जल्द से जल्द बाहर निकलने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed