{"_id":"69dd3957712ea6c57b00acf5","slug":"broccoli-is-getting-15-rupees-more-in-price-than-last-year-kullu-news-c-89-1-klu1001-173748-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिछले साल के मुकाबले 15 रुपये ज्यादा मिल रहे ब्रोकली के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिछले साल के मुकाबले 15 रुपये ज्यादा मिल रहे ब्रोकली के दाम
विज्ञापन
कुल्लू। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कुल्लू में तैयार होने वाली ब्रोकली की इन दिनों खूब मांग है। कुल्लू की सब्जी मंडियों में ब्रोकली 60 से 75 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। सोमवार को भुंतर सब्जी मंडी में ब्रोकली 75 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। पिछले साल के मुकाबले यह दाम अधिक है। पिछले साल 60 रुपये तक प्रतिकिलो ब्रोकली बिकी थी। ब्रोकली को व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
पांच सितारा होटलों में ब्रोकली की खूब मांग रहती है। अधिकतर खरीदार पांच सितारा होटल ही रहते हैं। कुल्लू से ब्रोकली खरीदने के बाद व्यापारी इसे अधिकतर दिल्ली के लिए भेजते हैं। इसके बाद यहां से दूसरी जगहों में भी जाती है। कुल्लू की आवोहवा में तैयार होने वाली ब्रोकली की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसलिए व्यापारी इसे अच्छे दामों पर खरीदते हैं। ब्रोकली के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
किसान चमन लाल, रेशम ठाकुर, टेढ़ी सिंह और सोमदत्त ने कहा कि इस बार ब्रोकली के दाम बेहतर बने हुए हैं। ब्रोकली पर खर्चा भी अधिक होता है। स्प्रे आदि पर किसानों की लागत भी बढ़ गई है, ऐसे में जब दाम बेहतर मिलते हैं तो इसका लाभ किसानों को होता है। सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि ब्रोकली की व्यापारियों में मांग अच्छी है। इससे दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। सब्जी मंडी भुंतर में 75 रुपये प्रतिकिलो ब्रोकली बिकी।
विज्ञापन
000