{"_id":"6ae22bd5d5ae339f1301d709","slug":"brisk-shopping-in-markets-for-karwa-chauth-kullu-news-c-89-1-klu1019-190471-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: करवाचौथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: करवाचौथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी
विज्ञापन
कुल्लू। करवाचौथ पर्व के लिए बुधवार को कुल्लू शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं ने सुबह से ही खरीदारी शुरू कर दी।
लोअर ढालपुर से लेकर सरवरी तक बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल देखने को मिली। करवाचौथ के लिए जरूरी सामान खरीदने के साथ ही महिलाओं में सजने-संवरने को लेकर भी खास उत्साह नजर आया।
महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन बनवाने के लिए मेहंदी स्टॉलों पर पहुंचीं। दोनों हाथों पर मेहंदी का डिजाइन बनवाने के लिए महिलाओं को 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़े। मेहंदी के डिजाइन और उसकी बारीकी के आधार पर अलग-अलग दाम तय किए गए थे।
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी दिनभर चहल-पहल रही। वहीं, कपड़ों, चूड़ियों और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की आवाजाही बनी रही।
लोअर ढालपुर में खरीदारी करने पहुंचीं देवकी, सरिता, मोनिका, दीप, कांता देवी और सुषमा ने बताया कि करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है।
दस साल से रख रही हूं करवाचौथ का व्रत
मैं पिछले 10 वर्षों से करवाचौथ का व्रत रख रही हूं। इस पर्व को लेकर महिलाओं में हर साल खासा उत्साह रहता है। करवाचौथ महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मेहंदी लगवाने, पारंपरिक कपड़े पहनने और सोलह शृंगार करने का विशेष महत्व है। 9निशा, कुल्लू निवासी
बदलते समय के साथ कायम है करवाचौथ की आस्था
करवाचौथ पर्व मनाने के तरीकों में समय के साथ बदलाव आया है लेकिन महिलाओं की आस्था और उत्साह आज भी बरकरार है। यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी है। हर साल महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने की खुशी अलग ही होती है। मैं कुल्लू बाजार में खरीदारी करने पहुंची हूं। -कांता, कुल्लू निवासी
सोने के दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारी के लिए पहुंचीं महिलाएं
करवाचौथ के मौके पर कुल्लू शहर में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी महिलाओं की चहल-पहल देखने को मिली। पर्व को लेकर महिलाएं आभूषण खरीदने के लिए बाजार पहुंचीं। करवाचौथ पर आभूषण खरीदना शुभ मानने वाली महिलाएं अपनी पसंद के गहने देखने के लिए दुकानों पर पहुंचीं। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। -भावेश, आभूषण व्यापारी, कुल्लू