मनाली-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन बाद मनाली-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। सीमा सड़क संगठन ने मंगलवार दोपहर लोट ब्रिज को तैयार कर ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया है। बीआरओ ने महज पांच दिन के भीतर 100 फुट लंबे लोट वैली ब्रिज को बना कर लाहौल और चंबा के हजारों लोगों को बड़ी राहत दी है। विपरीत मौसम और परिस्थितियों के बीच संगठन के इंजीनियर और जवानों ने यह कारनामा कर दिखाया है। पुल निर्माण में बीआरओ ने अपने करीब एक दर्जन इंजीनियर और लगभग 150 जवानों को तैनात का रखा था। बीते 14 नवंबर को लोट पुल भारी भरकम मशीन का वजन से नहीं पाया और धराशाई हो गया। जिस कारण मनाली किलाड़ सड़क पर ट्रैफिक बंद हो गया था।
बीआरओ ने पांच दिन के भीतर पुल को तैयार कर एक रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान उन्हें माइनस तापमान का सामना करना पड़ा। इस पूरे अभियान को कामयाब बनाने में संगठन के एक मजदूर से लेकर टॉप क्लास इंजीनियर का योगदान रहा है। इस दौरान रुडिंग, लोट और मेलिंग गांव के लोगों का संगठन को भरपूर सहयोग मिला। लोटे पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने जवानों के लिए स्वेच्छा से एक भंडारे का प्रबंध कर रखा था। विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री मारकंडेय, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि किरण, पूर्व जिप सदस्य रिगजिन हायरप्पा समेत लाहौल घाटी के लोगों ने बीआरओ का आभार जताया है। वहीं, इस संबंध में बीआरओ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि लोट पुल बनकर तैयार है। मंगलवार से यातायात शुरू हो गया है।