फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Breaking the locks of three houses, they stole cash, gold and silver jewellery

Kullu News: तीन घरों के ताले तोड़ नकदी, सोने-चांदी के आभूषण उड़ाए

Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of three houses, they stole cash, gold and silver jewellery
भुंतर के फेटावन में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

19 अप्रैल रात की घटना, 26 हजार नकद और लाखों के गहनों पर हाथ साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भुंतर के जिया के साथ लगते फेटावन में शातिरों ने एक साथ तीन घरों के ताले तोड़ दिए हैं। शातिर 26,000 रुपये की नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उड़ाकर ले गए हैं।
एक ही जगह तीन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय निवासी फेटावन ने बताया कि 19 अप्रैल को वह और माता-पिता निजी काम से सुबह ही कहीं चले गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। शाम को करीब 8:30 बजे घर पहुंचे तो देखा एक कमरे का ताला टूटा था। अंदर अलमारी भी खुली थी। इसका लॉकर टूटा था। अलमारी से 6,000 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल सहित करीब 80,000 रुपये की कीमत के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

उनके पड़ोस में भी चोरी की घटना हुई है। घर के एक कमरे का ताला टूटा था। अलमारी से 20,000 रुपये नकद और सोने के आभूषण गायब थे। इनकी कीमत करीब 75,000 रुपये आंकी गई है। तीसरा मामला भी फेटावन में ही सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी शातिर ने उनके घर का एक तोला तोड़ा तो लकड़ी की अलमारी में रखी सोने की एक नथ, एक तिली, एक वुमनी और एक जोड़ी पायल चुरा ली है। इसकी कीमत 90 हजार रुपये है। उन्होंने संदेह जताया है कि तीनों घटनाओं को एक शातिर ने अंजाम दिया है। उधर, शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें शातिरों को पता लगा रही हैं। कहा कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed