{"_id":"693d97c53a0f50fdfb0722c0","slug":"bone-patients-will-also-be-treated-in-ayush-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164000-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आयुष अस्पताल में हड्डी रोगियों का भी होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आयुष अस्पताल में हड्डी रोगियों का भी होगा इलाज
Sat, 13 Dec 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
विभाग ने शुरू की सुविधा, सप्ताह में दो दिन होगा हड्डी रोगियों का उपचार
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे ओपीडी में सेवाएं
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल में भी हड्डी रोग से ग्रस्त मरीजों का उपचार किया जाएगा। आयुष विभाग ने मरीजों के उपचार के लिए यह सुविधा अस्पताल में शुरू कर दी है।
अस्पताल में सप्ताह में दो दिन यह सुविधा मरीजों को मिलेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक तय शेड्यूल के अनुसार निर्धारित दिनों में मरीजों का उपचार करेंगे। मरीज सेवा आरंभ होने से आयुष पद्धति से अपना उपचार करवा सकेंगे। उनके लिए विभाग की यह पहल फायदेमंद भी साबित होगी।
गौरतलब है कि जिला आयुष अस्पताल में तीन चिकित्सक तैनात हैं। रोजाना की ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। अब यह चिकित्सक हड्डी रोग से ग्रस्त मरीजों का अलग से उपचार भी करेंगे। इसके लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को हड्डी रोगों से ग्रस्त मरीजोें को उपचार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इससे उन मरीजों को खासकर फायदा मिलेगा जो आयुष पद्धति से उपचार करवाने में रुचि रखते हैं। हालांकि, जिले में कोरोना काल के बाद से लोगों का रुझान भी इस पौराणिक पद्धति से उपचार करवाने की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल में सप्ताह में दो दिन हड्डी के विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा विभागीय तौर पर शेड्यूल जारी किया गया है।
--