फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Body of missing woman found in Rupnagar

Kullu News: रूपनगर में मिला लापता महिला का शव

Mon, 18 Aug 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Aug 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in Rupnagar
साढ़े तीन साल की बच्ची अभी भी है लापता
विज्ञापन

एसआईटी गठित कर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला का शव बरामद हो गया है, लेकिन साढ़े तीन साल की बच्ची अभी भी लापता है। 13 अगस्त को महिला और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उदयपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद देर रात को महिला का शव पंजाब के रूपनगर (किरतपुर) जिले में बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अब आगे की जांच पंजाब पुलिस के अधीन चलेगी। इस संबंध में रूपनगर जिले के किरतपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता बच्ची का पता लगाने और मामले की तह तक पहुंचने के लिए लाहौल-स्पीति पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा ने बताया कि एसआईटी हर पहलू से छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed