फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Blood Component Separation Unit established in Kullu Hospital

कुल्लू अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित

Tue, 06 Sep 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Blood Component Separation Unit established in Kullu Hospital
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में स्थापित मशीन।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट स्थापित कर दी गई है। इससे अब रक्त को चार भागों में विभाजित किया जाएगा। इसका अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

आपात स्थिति में भी मरीजों को रक्त की कमी बाधा नहीं बनेगी। कुल्लू में अब एक यूनिट रक्त चार जिंदगियों को बचाएगा। पूर्व में रक्त के रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट को अलग-अलग विभाजित करने की सुविधा नहीं थी। यूनिट लगने से ऐसा करना संभव हो जाएगा। बता दें कि अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का काम पूरा कर लिया गया है। यूनिट में आधुनिक मशीनों को इंस्टॉल भी कर दिया है। रक्त का विभाजन कर तत्वों को अलग-अलग करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मरीज की जिंदगी बचाने के लिए ब्लड की पूरी यूनिट चढ़ाई जाती रही है, लेकिन सेपरेशन यूनिट में रक्त की एक यूनिट को चार अलग-अलग भागों में बांटा जाता है। इसके बाद, जरूरतमंद मरीजों को सिर्फ वहीं तत्व चढ़ाया जाता है जिस तत्व की रक्त में कमी हो, जिसके चलते एक यूनिट रक्त से चार मरीजों का उपचार करना संभव हो जाएगा। ऐसे में अस्पताल में रक्त की कमी भी नहीं आएगी। मरीजों के तीमारदारों को रक्त के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि रक्त में चार कंपोनेंट पाए जाते हैं, जिनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में रक्त की परत को अलग-अलग किया जाता है। ऐसे में एक यूनिट रक्त से तीन से चार लोगों की जरूरत पूरी की जा सकती है। आम मरीजों को सेपरेशन यूनिट से फायदा मिलेगा।

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में स्थापित मशीन।-संवाद

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में स्थापित मशीन।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed