फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJYM workers kept breaking traffic rules, police kept watching

भाजयुमो कार्यकर्ता तोड़ते रहे यातायात नियम, देखती रही पुलिस

Mon, 06 Jun 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers kept breaking traffic rules, police kept watching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कुल्लू में बाइक रैली निकाली। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों की पुलिस के सामने खूब धज्जियां उड़ाई। इस दौरान बाइक पर बैठे कार्यकर्ताओं ने हेलमेट तक नहीं पहना था और पुलिस इसे देखती रही। पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
जिला भाजपा युवा मोर्चा ने सोमवार को कुल्लू के मौहल से लेकर रामशिला तक बाइक रैली निकाली। इसमें लगभग 40 बाइकर्स शामिल हुए। बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। रैली में कुछ गाड़ियां भी शामिल थी, जिसमें कुछ कार्यकर्ता पीछे लटकते हुए नजर आए। हैरानी की बात है कि कुल्लू शहर के अधिकतर मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने के बाद भी चालान नहीं किए हैं। शहरवासियों का आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस की रैली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्यकर्ताओं का चालान नहीं करती है, जबकि आम लोगों के चालान तुरंत किए जाते हैं।
विज्ञापन

शहरवासी दिनेश कुमार, सुरेंश और सोमदेव शर्मा आदि ने कहा कि यातायात नियम सभी के लिए बराबर है। बता दें कि प्रधानमंत्री का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कार्यक्रम के तहत रैली निकाली है। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी। पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित नियम के तहत चालान वसूलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed