{"_id":"680247cdf38839f6710b9870","slug":"bjp-yuva-morcha-protests-over-national-herald-advertisement-clashes-with-police-kullu-news-c-89-1-klu1002-145730-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेशनल हेराल्ड में विज्ञापन के मामले में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेशनल हेराल्ड में विज्ञापन के मामले में भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
Sat, 19 Apr 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन मुद्दे को लेकर जिला भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मुख्यालय कुल्लू
कुल्लू। नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने के मामले को लेकर कुल्लू जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने ढालपुर चौक पर कांग्रेस नेतृत्व का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पुतला दहन की कोशिश के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने पुतला जब्त करने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक संघर्ष की स्थिति बनी रही। इससे पहले प्रदर्शनी मैदान से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सोनियां गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर नेशनल हेराल्ड नामक अखबार को दो करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार खुद को आर्थिक तंगी में बता रही है, तो इस तरह से करोड़ों का खर्च केवल राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र शौरी का तीखा प्रहार
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। प्रदर्शन में भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव मनीषा सूद, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जनेश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
धन लुटा रही कांग्रेस सरकार : तिलक
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि सरकार को प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है। सरकार बाहरी एजेंसियों पर धन लुटा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आर्थिक संकट का बहाना बनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन असल में सारा धन अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार है, हम जितना चाहें विज्ञापन दे सकते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं हैं।