फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP will also win the by-election with losses: Mahend

लोस के साथ उपचुनाव भी जीतेगी भाजपा : महेंद

Tue, 23 Apr 2024 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP will also win the by-election with losses: Mahend
केलांग में भाजपा के मंडल की कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे लाहौल- स्पीति चुनाव प्रभारी एवं पूर
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा के लाहौल-स्पीति उपचुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा कि भाजपा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

कहा कि मुझे लाहौल-स्पीति के मतदाताओं पर विश्वास है कि वे भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को जीत दिलाएंगे। उन्होंने मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं से खूब मेहनत कर जीत सुनिश्चित करने को कहा। वह सोमवार को केलांग में हुई भाजपा की बैठक में भाग ले रहे थे। महेंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर का भी जिक्र किया। कहा कि केंद्र में भाजपा के शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर को लाहौल-स्पीति चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी गई है। कंगना रणौत के लाहौल दौरे को लेकर कहा कि आनी, रामपुर, किन्नौर दौरे के बाद कंगना जल्द लाहौल-स्पीति के मतदाताओं के बीच आएंगी। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर, युवराज बौद्ध, श्रवण कुमार, जवाहर शर्मा व सूरज ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed