फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp weaking constitution : lilothia

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा : लिलोथिया

Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bjp weaking constitution : lilothia
कुल्लू के शमशी में संविधान सम्मान सम्मेलन में भाग लेते कांग्रेस के कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। आरएसएस और भाजपा के लोग संविधान का कमजोर करने लगे हैं। हर दिन संविधान का एक-एक पन्ना फाड़ा जा रहा है। यह बात कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया ने शमशी में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के संविधान सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकारों में युवाओं, किसानों, अनुसूचित जाति और महिलाओं के अधिकारों को दरकिनार किया जा रहा है। आज संविधान बचाने की जरूरत है और कांग्रेस आंबेडकर को मानने वाले लोग हैं। प्रदेश की जनता को प्रताड़ित किया है। राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो के तहत जागरुकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान संविधान बचाओ अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस संविधान मानने वाली पार्टी है। अभी प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन कांग्रेस पहले भी संविधान बचाने के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सुंदर ने कुल्लू में आंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बेसहारा, लाचार बनकर रह गए हैं। पिछले पांच साल प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास कार्य नहीं किए। अब चुनाव का समय आ गया तो भाजपाइयों की नींद उड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने माफियाओं को शरण दी है।

परस राम हत्याकांड की भी प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच नहीं करवाई। पीएम दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू में आते हैं हम उनका स्वागत करते हैं। पिछले आठ सालों से पीएम को कुल्लू दशहरा की याद क्यों नहीं आई। बिजली महादेव रोपवे, सड़क की चिंता नहीं हुई। अब चुनाव में फायदा उठाने के लिए पीएम हिमाचल के लोगों से हमदर्दी जता रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया, राज्य अध्यक्ष अमित नंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed