फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP took out tricolor bike rally on the elixir of independence

भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा बाइक रैली

Wed, 10 Aug 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP took out tricolor bike rally on the elixir of independence
मनाली में बाइक तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा के कार्यकर्ता। संवाद। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा मनाली मंडल ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। पतलीकूहल से वामतट मार्ग होते हुए मनाली तक निकाली रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बाइक, जिप्सी और अन्य वाहनों में युवा तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति गीत और देशभक्ति पर आधारित नारे लगाते हुए मनाली पहुंचे। इससे पूरा परिवेश देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंज उठा। रैली में 108 बाइक और 28 अन्य वाहनों शामिल हुए। सर्किट हाउस में रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू पंडित और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगतसुख में महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
मनाली (कुल्लू)। जगतसुख पंचायत में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतसुख गांव में तिरंगा यात्रा निकालने के बाद यात्रा शामी नाला तक पहुंचे। यहां से यह यात्रा वापस जगतसुख पहुंची। इस अवसर पर जगतसुख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में शूरू-प्रीणी से लेकर हरिपुर तक की महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी हेमराज वर्मा, खंड विकास अधिकारी ओशिन शर्मा भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed