फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP to stage protest on the 10th over the lack of healthcare facilities.

Kullu News: स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भाजपा 10 को करेगी प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2026 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
BJP to stage protest on the 10th over the lack of healthcare facilities.
पतलीकूहल में भाजपा मनाली मंडल नेू बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी, घटती स्वास्थ्य सुविधाओं और क्षेत्र में बढ़ती नशे की लत के मुद्दे को लेकर भाजपा मनाली मंडल प्रदेश सरकार के खिलाफ 10 सितंबर को पतलीकूहल में प्रदर्शन करेगी। शनिवार को पतलीकूहल में भाजपा मनाली मंडल की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा ने की, जबकि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी तथा क्षेत्र में बढ़ते नशे के मामलों के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से सरकार की नाकामियों के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed