{"_id":"6acbc88372974bac920523ca","slug":"bjp-steps-up-activities-ahead-of-assembly-elections-kullu-news-c-399-1-sml1012-537512-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विस चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विस चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की गतिविधियां
विज्ञापन
कुल्लू के पतलीकूहल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव में करीब एक साल शेष रहते भाजपा ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पतलीकूहल में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और विकास के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरने का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी से सम्मेलन को राजनीतिक महत्व मिला।
सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ताओं के माध्यम से मनाली भाजपा ने अपनी सांगठनिक सक्रियता प्रदर्शित की। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के लिए भी यह सम्मेलन अहम रहा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ से हार के बाद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाना क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विकास और 1500 रुपये के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
भाजपा नेताओं ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने के वादे सहित विकास से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरा। पार्टी इन मुद्दों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच उठाने की तैयारी में है। सम्मेलन के बाद भाजपा के सामने कार्यकर्ताओं के उत्साह को गांवों और बूथ स्तर तक पहुंचाने की चुनौती रहेगी। स्थानीय समस्याओं पर जनसंपर्क और संगठन की निरंतर सक्रियता से ही चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। पतलीकूहल सम्मेलन के जरिए भाजपा ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले अपनी गतिविधियां बढ़ाने और संगठन को सक्रिय करने का संकेत दिया है।