{"_id":"583d608b4f1c1b0c1ede613b","slug":"bjp-meeting-in-kullu-for-new-membre","type":"story","status":"publish","title_hn":"केहर सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केहर सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री
कुल्लू
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां भाजपा ने अभी से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा कुल्लू मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नानक चंद ने कार्यकारिणी गठित की है। इसमें चुन्नी लाल ठाकुर और केहर सिंह को महामंत्री, उपाध्यक्ष आत्मा राम, भोला दत, सचिव दुनी चंद, तुले राम, शिव राम और भगत राम को सचिव बनाया गया। वहीं शिव चंद कोषाध्यक्ष और गगन ठाकुर कार्यालय सचिव नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
गोपाल सिंह, रोशन लाल, राजेंद्र शर्मा, डुगलू राम, खूब राम ठाकुर, युवराज ठाकुर, कर्मचंद, सुशील कुमार, नानक चंद, लाल कृष्ण, चुन्नी लाल नेगी, चमन लाल, खीमी राम, नाथू राम, संजीव कुमार ठाकुर, राम चंद, जितेंद्र डढवाल, गणेश दत्त, चेत राम, ख्याली राम और मेहर चंद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में किसान मोर्चा के अध्यक्ष नानक चंद ने कहा कि किसान मोर्चा कुल्लू विधानसभा के गांव-गांव जाकर बैठकों का आयोजन करेगा। जिसमें किसानों व बागवानों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। किसान मोर्चा की टीम के गठन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह और मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह, भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरूद्ध खैरा, किशोरी लाल, संजय सूद, नरेश करीर, सुधीर भटनागर और जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने बधाई दी है।
विज्ञापन