{"_id":"576c146e4f1c1b5055b47ead","slug":"bjp-meeting-held-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवल और सौरभ चुने भाजपा जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवल और सौरभ चुने भाजपा जिला सचिव
कुल्लू
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भाजपा ने वीरवार को सर्किट हाउस कुल्लू में स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा की। वहीं, भाजपा मंडल कुल्लू ने बलिदान दिवस मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन की अध्यक्षता में ढालपुर कार्यालय में मनाया। सर्किट हाउस कुल्लू में हुए कार्यक्रम में सबसे पहले डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा उनकी जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इसके बाद जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी नेताओं व पदाधिकारियों की सहमति से नवल नेगी तथा सौरभ भारद्वाज को भाजपा का जिला सचिव बनाया गया। इसके बाद दो और तीन जुलाई को कुल्लू में होने वाली जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला भाजपा उपाध्यक्ष जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि दो दिवसीय इस बैठक में जिले के तमाम नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बोध ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शारदा पोतदार, रेशमा ठाकुर, हेत राम, बालमकुंद राणा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी, प्रवक्ता रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोवर्द्धन ठाकुर, सचिव कांता राणा, यशपाल डढवाल, युगल किशोर, पृथीचंद पाल, बंतो देवी और अन्य उपस्थित रहे। वहीं मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेेश, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्घ खैरा, चुन्नी लाल, तरूण विमल, कर्म सिंह, जिप सदस्य टेक चंद, भुंतर नपं अध्यक्ष कर्म सिंह, उपाध्यक्षा नीना राणा, एसके शर्मा, खिमी राम फौजी, विशन धीमान, चंदन प्रेमी, लक्ष्मण महंत, लोत राम, मीडिया प्रभारी जगदीश ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन