फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp

20 को प्रदेश सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

Tue, 07 Feb 2017 09:40 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 07 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
bjp
BJP LOGO - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा 20 फरवरी को जिला कुल्लू में धरना-प्रदर्शन करेगी। जिला मुख्यालय में बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने मंगलवार को ढालपुर के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को फेंकने तथा सता परिवर्तन करने का निर्णय ले लिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बौखला गए हैं। बौखलाहट में मुख्यमंत्री कुछ भी बोल रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर कुल्लू में अपने ही देश के नेताओं को मदारी कहना मुख्यमंत्री की बौखलाहट ब्यान करती है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए बजट दिया जा रहा है, लेकिन नालायक सरकार डीपीआर तक नहीं बना पा रही है। जिससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन में केंद्र सरकार चार गुना मुआवजा देने को तैयार है। लेकिन प्रदेश सरकार इसमें अड़ंगा डाल रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता की कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार की नाकामियों के प्रति अब जनता सड़कों पर उतरेगी। वहीं 20 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, जिला महामंत्री शैलेंद्र बहल, जिला सचिव नवल नेगी और जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed