फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का संकल्प

Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
meeting
bjp logo - फोटो : अमर उजाला

जिला भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के संकल्प लिया गया। कुल्लू के परिधि गृह में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा ने संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र पार्टी के नेताओं तथा पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने चारों मंडल के अध्यक्षों से भी संगठनात्मक रिपोर्ट तलब की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने की। मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सराज क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर ने भी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करना जरूरी हो गया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें।

विज्ञापन


जिला भाजपा के प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने प्रदेश सरकार को कोरी घोषणाओं वाली सरकार कहा। उन्होंने पदाधिकारियों तथा नेताओं से लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों का बखान करने का आह्वान किया। मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री बालमुंकद राणा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि जनता कांग्रेस राज से त्रस्त है। लोग सता परिवर्तन को आतुर है और कुल्लू जिला में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत पर चारों सीटों पर भगवा लहराएगी। भाजपा के महामंत्री शैलेंद्र बहल ने बताया कि इस मौके पर कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता खीमी राम शर्मा, कुल्लू सदर के पूर्व विधायक चंद्र सेन ठाकुर, आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा राम चंदेल, भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के अलावा जिला भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed