फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp function in kullu

भाजपा ने सम्मानित किए वरिष्ठ कार्यकर्ता

Wed, 06 Apr 2016 10:32 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 06 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
bjp function in kullu
वाशिंग में भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा मनाली मंडल ने भाजपा का स्थापना दिवस वाशिंग में धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। जिला महामंत्री बालमुकुंद राणा, जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी, धनेश्वरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने भाजपा के इतिहास, विकास और वर्तमान पर अपने विचार रखे। वरिष्ठ कार्यकर्ता जिंदू राम नेगी, हरबंस उपाध्याय, हुकम राम, विमला आनंद, हुकम चंद चौहान, दयाराम, लोत राम कारदार व राजू राम, धनीराम, लेस राम, इंद्र सिंह प्रेमी को भाजपा का मेडल पहनाकर स्मारिका भेंट की गई। 

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बौद्ध ने विशेष वक्ता के रूप में भाजपा की अब तक की यात्रा से उपस्थित जन समूह को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधराज ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा नारायण नेगी, जिला उपाध्यक्ष नरेश करीर, रेशमा ठाकुर, जोगिंद्र शुक्ला, अरविंद चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, महामंत्री मनाली भाजपा अखिलेश कपूर, उपाध्यक्ष युवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं लाहौल स्पीति भाजपा ने केलांग में लाहौल मंडल अध्यक्ष नवांग उपासक की अध्यक्षता में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला भाजपा प्रवक्ता श्याम नलवा ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटी के दूर दराज के गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित कीं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनम चर्चिपा ने बताया कि कार्यक्रम में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय केलांग में आयोजित स्थापना दिवस पर मौजूदा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक ले जाने पर भी रणनीति बनाई गई। इस दौरान मीडिया प्रभारी दोरजे उपासक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सतपाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता छेरिंग अंगचुक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed