फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp meeting

हर बूथ पर जोड़े जाएंगे पांच सदस्य

Mon, 14 Nov 2016 09:34 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 14 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
bjp logo - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति मोर्चा मिशन-2017 को पूरा करने के लिए हर बूथ पर पांच सदस्यों को जोड़ा जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह ने कहा कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का आम जनता को लाभ पहुंच रहा है। खासकर गरीब, अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए जिस प्रकार से मोदी सरकार कदम उठा रही है। राम सिंह सोमवार को परिधि गृह में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने की।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह तथा एससी मोर्चा के जिला प्रभारी महिंद्र पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग का जो वोट बैंक कांग्रेस की तरफ रहता था, लेकिन इस बार हिमाचल में एससी वर्ग के वोटर भाजपा के पक्ष में वोटिंग कर मिशन 2017 को सफल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महिंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक आनी किशोरी लाल सागर, जिला परिषद सदस्य एवं कुल्लू मंडल अध्यक्ष टेक चंद, जिला परिषद सदस्य सीता राखा, मनाली मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार, आनी मंडल अध्यक्ष प्रीतम सागर, बिश्न धीमान, शालिनी भारती, पूर्ण चंद, जीत राम, गोपी चंद, शिव चंद, लोत राम, कला देवी, परस राम, गंगा सिंह, बेली राम, दुनी चंद, हेम राज, भागीरथ भगत, ईश्वर दास, कालू राम, चंदन प्रेमी, रेवत, ओमप्रकाश, दिले राम, दुनी चंद, प्रेम चंद और शिव चंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed