{"_id":"69fa2a70cc685d0be30010f1","slug":"bjp-also-fielded-new-candidates-in-lahaul-spiti-kullu-news-c-89-1-klu1001-175545-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल स्पीति में भी भाजपा ने उतारे नए उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल स्पीति में भी भाजपा ने उतारे नए उम्मीदवार
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा लाहौल-स्पीति ने आगामी 10 में से 8 वार्डों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। केलांग वार्ड से प्रत्याशी का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। स्पीति की पिन वैली क्षेत्र में दो पंचायतों की ओर से चुनाव बहिष्कार के ऐलान के चलते इस वार्ड से प्रत्याशी का चयन अभी लंबित है। खास बात यह है कि सभी उम्मीदवार पहली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि उदयपुर से रूब देई रूपा, त्रिलोकनाथ से भीम सेन, जाहलमा से संतोष, वारपा से रतन लाल भट्ट, कोलोंग से छेरिंग समफेल, सिस्सू से मंगल चंद मनेपा, लोसर से थूगतन डोलमा, काजा से ठिनले देचेन को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी है।