फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Birshu fair organised in Jallugrah in honour of Goddess Parvati

Kullu News: माता पार्वती के सम्मान में जल्लूग्रां में सजा बिरशू मेला

Thu, 16 Apr 2026 11:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
Birshu fair organised in Jallugrah in honour of Goddess Parvati
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के जल्लूग्रां गांव में माता पार्वती के सम्मान में पारंपरिक बिरशू मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले की शुरुआत सुबह के समय भगवान नृसिंह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। गांव की महिलाओं के साथ-साथ वे विवाहित बेटियां भी विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल हुईं। सभी ने मिलकर माता पार्वती की श्रद्धा भाव से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

स्थानीय परंपरा के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान को धूप देना कहा जाता है। इसमें महिलाएं एकत्र होकर देवी को धूप अर्पित करती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। सायंकाल के समय बिरशू मेले का मुख्य आकर्षण देखने को मिला, जब सैकड़ों महिलाएं एक साथ एकत्र होकर माता के रथ के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करने लगीं। ढोल-नगाड़ों और लोक वाद्ययंत्रों की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता पार्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed