{"_id":"6651e88fe59d0d85bb08b697","slug":"bike-rider-hits-four-girl-students-returning-from-exams-kullu-news-c-89-1-klu1001-123426-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाइक सवार ने परीक्षा देकर लौट रहीं चार छात्राओं को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाइक सवार ने परीक्षा देकर लौट रहीं चार छात्राओं को मारी टक्कर
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कैंपस में एक बाइक सवार की टक्कर से चार छात्राएं घायल हो गई हैं। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। छात्राएं पेपर देने के बाद महाविद्यालय परिसर से बाहर आ रही थीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे महाविद्यालय के नए भवन के ठीक सामने वाली सड़क में एक बाइक सवार ने चार छात्राओं को टक्कर मार दी। इसमें अंजली चौहान (19) पुत्री देवी निवासी सनारसा, डाकघर करनोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अंजली ठाकुर (20), पुत्री वेद राम निवासी शिलाग्रां, डाकघर शालंग, तहसील एवं जिला कुल्लू, रीतिका (19) पुत्री रामकृष्ण निवासी कड़ागई, तहसील आनी, जिला कुल्लू और कल्पना ठाकुर (19) पुत्री बलवंत सिंह निवासी बढ़ई, तहसील एवं जिला कुल्लू को चोटें आईं।
अंजली ठाकुर को चेहरे के नीचे जबकि अंजली चौहान को टांग में अधिक चोटें आई हैं। अन्य दो छात्राओं को कम चोटें आई हैं। इसके साथ ही बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को भी चोटें आईं। महाविद्यालय में हादसा होने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने घायल छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद