{"_id":"6602caafd51df5c9c3040ead","slug":"bike-rider-hit-by-car-kullu-news-c-89-1-klu1001-119467-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कार से बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कार से बाइक सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन
तेगूबेहड़ में हुआ सड़क हादसा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत आने वाले तेगूबेहड़ में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें 60 साल का बुजुर्ग घायल हुआ है। पुलिस ने अब कार चालक के खिलाफ आईसीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को दोपहर करीब 2:00 घनश्याम गांव अंगुडोभी, डाकघर पूईद, तहसील व जिला कुल्लू को शमशी में एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वह बाइक से गिर गया और उसे टांगों में चोटें आईं। इसके बाद घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।