फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike rally from Amritsar reached Manali to give message of peace

Kullu News: शांति का संदेश देने अमृतसर से मनाली पहुंची बाइक रैली

Tue, 25 Jun 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rally from Amritsar reached Manali to give message of peace
शांति व एकता का संदेश देने अमृतसर से मनाली पहुंची मोटरसाइकिल रैली का स्वागत करते हुए।
मनाली (कुल्लू)। विश्व शांति और एकता का संदेश देने अमृतसर से वाया पालमपुर मोटरसाइकिल रैली मनाली पहुंची है। मिशन अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से रैली का भव्य स्वागत किया। रैली में डायसस ऑफ अमृतसर के प्रमुख और लेडी विलिंग्डन अस्पताल एवं डे स्टार स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में 25 साल की सेवा पूरी करने वाले डाॅ. पीके सामंतराय स्वयं अपनी पत्नी लीली सामंतराय के साथ रैली में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एक निजी स्कूल के सभागार में सर्वधर्म सभा होगी। इस सर्वधर्म सभा में पंडित, बौद्ध गुरु, ग्रंथि साहब, मौलाना साहब और विशप भाग लेंगे। सभी धर्म गुरु देश और दुनिया को एकजुटता और भाईचारे का संदेश देंगे। रैली वीरवार को मनाली से सरचू की ओर रवाना होगी। श्रीनगर से रैली जम्मू होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। डा. पीके सामंतराय ने कहा कि इसका मकसद देश व विश्व को एकता व मानवता का संदेश देना तथा भाईचारा बनाए रखना है। रैली में 21 बाइकर्स भाग ले रहे हैं। मिशन अस्पताल से डाॅ. नीरव, डाॅ. कृति, डाॅ. क्रिस्टीना भी मनाली से लेह तक रैली का हिस्सा बनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed