फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike fell in Jaloda, two people injured

जलोड़ा में गिरी बाइक, दो लोग घायल

Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bike fell in Jaloda, two people injured
बंजार के जलोड़ा में हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए ले जाते हुए। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। एनएच-305 के तहत आने वाले घियागी और सोझा के बीच जलोड़ा में शनिवार को एक बाइक स्किड होकर गिर गई। इससे दिल्ली के एक युवक और युवती घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के युवक-युवती (एचपी- 58-9889) बाइक पर शनिवार सुबह करीब दस बजे जलोड़ी दर्रा से बंजार की ओर आ रहे थे। अचानक तीखी ढलान होने के चलते बाइक सवार जलोड़ा गांव के पास नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह स्किड होकर सड़क पर पलट गई। बाइक सड़क पर गिरने के सोम्या रस्तोगी (25), पुत्री संजय रस्तोगी निवासी ईस्ट दिल्ली और संजीव कुमार सांवल (25) पुत्र रविंद्र कुमार सांवल निवासी नई दिल्ली को चोटें लगी। पर्यटकों की बाइक स्किड होने के बाद यहां से गुजर रहे वाहन रुके और घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने हादसे की पुष्टि की है। बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर हैं। दोनों पुलिस को बयान नहीं दे पाए। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed