फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike collides with railing in Highway-305, two tourists injured

Kullu News: हाईवे-305 में रेलिंग से टकराई बाइक, दो सैलानी घायल

Fri, 14 Jun 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with railing in Highway-305, two tourists injured
जलोड़ी दर्रा से वापस आते समय जलोड़ा के पास हुआ हादसा, बंजार अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

जिभी से किराये की बाइक में जलोड़ी दर्रा घूमने गए थे दोनों पर्यटक
...
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर हादसे नहीं रुक रहे हैं। वीरवार देर शाम जलोड़ी से घूम कर जिभी आ रहे सैलानियों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। बाइक के रेलिंग से टकराने के बाद गुजरात के दो सैलानी घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अकरम अंसारी पुत्र अब्दुल रजाक अंसारी निवासी हिम्मतनगर, जिला सब काठा गुजरात और जयेश भाई पुत्र गोविन भाई निवासी राजकारेट गुजरात घूमने के लिए जिभी पहुंचे थे। यहां से उन्होंने एक निजी बाइक किराये पर ली और सैर सपाटे के लिए जलोड़ी दर्रा की तरफ गए थे। शाम करीब 7:00 बजे जलोड़ी से जिभी आते समय जब जलोड़ा पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। इस टक्कर से दोनों पर्यटक गिर कर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सैलानियों को एंबुलेंस से बंजार अस्पताल लायाा। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed