{"_id":"669e4ce6db04988cd40a1bb5","slug":"bijli-mahadev-temple-echoes-with-cheers-kullu-news-c-89-1-klu1001-127252-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जयकारों से गूंजा बिजली महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जयकारों से गूंजा बिजली महादेव मंदिर
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव मदिंर में सावन मास के लिए सजे भोले बाबा।-संवाद
कुल्लू। सावन महीने के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बिजली महादेव के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
इससे पहले सोमवार सुबह बिजली महादेव की पूजा की गई। श्रद्धालु दर्शन के लिए सुबह 7:00 बजे से पहले ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। दोपहर तक लाइनें लगना शुरू हो गईं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को धूप, दूध, फल आदि चढ़ाया। खास बात यह रही कि छमाहण के देवता छमाहणी नारायण भी रविवार शाम को बिजली महादेव पहुंच गए थे।
देवता छमाहणी नारायण ने अपने कारकूनों को बिजली महादेव जाने का आदेश सुनाया था। सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं को बिजली महादेव और छमाहणी नारायण के दर्शन हुए। छमाहणी नारायण को अठारह करड़ू का पंच कहा जाता है। ऐसे में दोनाें देवताओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बिजली महादेव में दर्शन के लिए पहुंचे आशीष कुमार, तनुज और राजेश ने कहा कि सावन के महीने में सोमवार के दिन भोले बाबा के दर्शन शुभ माने जाते हैं। बिजली महादेव पहुंचकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया है।
विज्ञापन
...
भुंतर के समीप शिव मंदिर बजौरा, नीलकंठ महादेव ब्राण, सियाली महादेव मंदिर सियाल, मणिकर्ण स्थित शिव मंदिर, बुंगड़ू महादेव मंदिर, पिरड़ी महादेव मंदिर, जुआणी महादेव मंदिर न्योली में भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि शिव मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।