फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev's doors will open on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर आज खुलेंगे बिजली महादेव के कपाट

Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev's doors will open on Mahashivratri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। महाशिवरात्रि पर्व पर देवाधिदेव बिजली महादेव मंदिर के कपाट खुलेंगे। तीन माह पूर्व बिजली महादेव के कपाट देवविधि के अनुसार बंद हुए थे। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर मंगलवार को बिजली महादेव (भोले नाथ) श्रद्धालुओं और भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद दोबारा मंदिर के कपाट चैत्र संक्रांति पर देवविधि के साथ खोल दिए जाएंगे।
मान्यता है कि महादेव इस दौरान स्वर्ग प्रवास के लिए जाते हैं। लिहाजा मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं। इस दौरान मंदिर में कोई पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर महज दो दिन मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। मंदिर में शिवरात्रि पर्व की देवलुओं और कारकूनों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर सोमवार शाम को मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पहुंचे और विशेष इंतजाम की समीक्षा की। मंदिर में पुख्ता व्यवस्था होगी और समस्त देवलू भी मंदिर में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

एक क्विंटल साबूदाने की खीर भी बनेगी
महाशिवरात्रि पर्व पर एक क्विंटल साबूदाने की खीर प्रसाद के तौर पर बनेगी। इसे मंदिर में दर्शन करने आने वालों को बांटी जाएगी। देवता के कारदार अमर नाथ ने बताया कि मंदिर के कपाट दो दिन के लिए शिवरात्रि पर्व पर खुलेंगे। इसके बाद दोबारा बंद होंगे। अब मंदिर के कपाट चैत्र माह की संक्रांति को खोल दिए जाएंगे। इस दौरान देवता स्वर्ग से लौट कर आगामी साल की भविष्यवाणी और स्वर्ग की घटनाओं का बखान गूर के माध्यम से करेंगे। शिवरात्रि के लिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed