फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev reached the city of Raghunath

Kullu News: रघुनाथ की नगरी पहुंचे बिजली महादेव

Wed, 01 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev reached the city of Raghunath
भगवान रघुनाथ की मुर्ति।-संवाद
जुआणी महादेव, दशमी वारदा आज होंगे रवाना
विज्ञापन

दशहरा में शामिल होने की तमाम तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। देव महाकुंभ के लिए अठारह करडू की सौह के लिए देवी-देवता रवाना हो गए हैं। अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव बुधवार शाम सुल्तानपुर स्थित रघुनाथ के मंदिर में ढोल-नगाड़े और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच पहुंचे।
रात का ठहराव बिजली महादेव का रघुनाथ की नगरी में हुआ। वीरवार को जुआणी महादेव, दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू, और अरछड़ी की माता काली ओड़ी भी दशहरा पहुंचेंगी। देव महाकुंभ में रघुनाथ की रथ यात्रा में देवविधान के साथ भाग लेंगे। देवलू तोत राम पुजारी, न्योली पंचायत के पूर्व उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, सतीश महंत, भगवान दास, गोपाल महंत, हेमराज ठाकुर, पुजारी लाल चंद ठाकुर, रूम सिंह भंडारी, पूर्व पंच जयचंद ठाकुर आदि ने कहा कि जुआणी महादेव सुबह पूजा-अर्चना के बाद दशहरा के लिए सैकड़ों हारियानों के साथ दशहरा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि देवता के देवलुओं और कारकूनों ने तमाम तैयारियां इस देव महाकुंभ में भाग लेने के लिए पूरी कर ली हैं। देवलुओं में दशहरा उत्सव में शामिल होने को लेकर खुशी का माहौल है। बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि बिजली महादेव बुधवार शाम को देवता रघुनाथ की नगरी में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed