फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev, Mahuti Nag left for royal bath

Kullu News: शाही स्नान के लिए रवाना हुए बिजली महादेव, माहुटी नाग

Mon, 01 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 01 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev, Mahuti Nag left for royal bath
बिजली महादेव और देवता माहुंटी नाग शाही स्नान के लिए म​णिकर्ण रवाना होते हुए।-संवाद
सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 4 दिसंबर को करेंगे शाही स्नान
विज्ञापन

दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। देवता 4 दिसंबर को धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे।

सोमवार सुबह भ्रैंण गांव में देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग की ढोल नगाड़ाें के साथ पूजा हुई। इसके बाद देवता परंपरा का भी निर्वहन हुआ। देवलुओं के साथ देवता भ्रैंण गांव से मणिकर्ण की ओर रवाना हुए। देवता का पहला ठहराव जरी में हुआ। देवताओं के दर्शनों के लिए जगह-जगह पर श्रद्धालु उमड़े। देवताओं का श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। भ्रैंण से लेकर जरी तक देवताओं के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। गौर रहे कि कई सालों के बाद ऐसा अवसर मिला है जब देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग एक साथ मणिकर्ण यात्रा पर निकले हों। खास बात यह है कि इस बार दोनों देवता मणिकर्ण में शाही स्नान के बाद पीणी होकर वापिस देवालय लौटेंगे। देवता बिजली महादेव और देवता माहुटी नाग मंगलवार को मणिकर्ण पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं में देवता के शाही स्नान को लेकर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed