फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev devotees gathered, queues formed

Kullu News: बिजली महादेव उमड़े भक्त, लगीं कतारें

Sun, 28 Jul 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev devotees gathered, queues formed
कुल्लू में रविवार को बिजली महादेव मं​दिर में दर्शन के लिए लगीं कतारें।
कुल्लू। सावन महीने में भगवान शिव मंदिरों के अलावा अन्य देवालयों में भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में रविवार को दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रविवार को श्रद्धालु सुबह 7:00 बजे से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

बिजली महादेव में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। सोमवार को भी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ेंगे। बिजली महादेव मंदिर कमेटी की ओर से सावन महीने को देखते हुए यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते बाबा बालक नाथ मंदिर टीकरा बावड़ी में भी खीर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें रविवार को सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार की सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों का आना-जाना सुबह से शाम तक लगा रहा है। भक्तों ने बाबा के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। इसमें रविवार को सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा बालक नाथ के मंदिर में भक्तों के लिए हवन-पाठ के बाद खीर का भंडारा लगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed