फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijali Mahadev will come out with devotees today

दशहरा के लिए लाव-लश्कर के साथ आज निकलेंगे बिजली महादेव

Wed, 13 Oct 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bijali Mahadev will come out with devotees today
दशहरा उत्सव के लिए रवाना होते सैंज घाटी के वनशिरा देवता। - फोटो : Kullu
कुल्लू। घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव वीरवार को लाव-लश्कर के साथ दशहरा उत्सव के लिए रवाना होंगे। वीरवार दोपहर को देवता धार्ठ कठार से हारियानों के साथ देवता प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

देवता सेउगी, ठेला, किंजा, जयपुर, डोभी, टापू होते हुुए सुल्तानपुर पहुंचेंगे। इस दौरान बिजली महादेव और भगवान रघुनाथ का भव्य देवमिलन होगा। राजपरिवार देवता से उत्सव के सफल आयोजन को लेकर आशीर्वाद मांगेगा। बिजली महादेव की दशहरा में खास भूमिका रहती है। ढालपुर में आने वाले सैकड़ों देवी-देवता देवमिलन के बाद अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान होते हैं। जैसे ही रथयात्रा का समय होता है तो सभी देवता ढालपुर मैदान आ जाते हैं। इस दौरान बिजली महादेव भगवान रघुनाथ के पीछे चलते हैं।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के साथ ही वे ढालपुर मैदान में पहुंचते हैं। इसके बाद रथयात्रा में भी देवता का रथ भगवान रघुनाथ के साथ ही चलता है। भगवान रघुनाथ के बाद देवता बिजली महादेव को ही सबसे अधिक नजराना राशि मिलती है। देवता के दशहरा में आने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोरोना के चलते वर्ष 2020 के दशहरा में सिर्फ सात देवी देवताओं को ही बुलाया गया था। इसमें बिजली महादेव भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के दशहरा उत्सव में आने से हारियानों में खुशी की लहर है। इस संबंध में देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि दशहरा में देवता देवलुओं के साथ शामिल होंगे। देवता दशहरे में देव परंपराओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed