फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bihar youth stabbed, Rs 8000 snatched

Kullu News: बिहार के युवक को घोंपा चाकू, 8000 छीने

Tue, 30 Apr 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar youth stabbed, Rs 8000 snatched
पुलिस ने तीनों आरोपी किए गिरफ्तार, सभी बिहार के रहने वाले
विज्ञापन

मनाली के अलेउ इलाके में हुई वारदात, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार रात बिहार के एक युवक से तीन युवकों ने बुरी तरह से मारपीट की। अलेउ इलाके में हुई इस वारदात में युवक को चाकू घोंप दिया। आरोपी 8,000 छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बिहार के ही बताए जा रहे हैं।
विजय कुमार पुत्र सोना लालसा निवासी मनपुरा बाजार छपरा जिला सारन, बिहार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके भाई को तीन युवकों ने चाकू घोंप दिया। वह अपने परिवार के साथ चचोगा में किराए के मकान में रहता है। सोमवार को भाई लक्ष्मन कुमार ताउ के बेटे धर्मेंद्र कुमार से क्वार्टर में पैसे लाने गया था।
विज्ञापन

वापसी पर शाम को लक्ष्मन ने फोन कर बताया कि इसके साथ गुड्डू, अरविंद और इदिश ने मारपीट की। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने चाकू मारकर लक्ष्मन से 8000 रुपये भी छीन लिए। लक्ष्मन को इलाज के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed