फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuttico will give 10 percent dearness allowance to its employees.

Kullu News: कर्मियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ता देगी भुटिट्टको

Mon, 13 Apr 2026 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bhuttico will give 10 percent dearness allowance to its employees.
कुल्लू। भुट्टी वीवर्स हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट सोसायटी (भुट्टिको) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सोसायटी ने कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। सोमवार को भुट्टिको प्रबंधक समिति की बैठक अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में संस्था के कार्यों में गति लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने के साथ-साथ ठाकुर वेदराम जयंती अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा भी शामिल रही। सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें नौ विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आरसी विश्वविद्यालय झारखंड के पूर्व उपकुलपति डॉ. गुलाब सिंह आजाद मुख्य अतिथि तथा पंजाब कला साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जल्द ही 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर रोहित, मोहर सिंह, मदन लाल, आत्मा राम, इंद्रा देवी, सोहन सिंह, जोगध्यान, प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed