{"_id":"625470292d87d6394149a2f2","slug":"bhutico-to-launch-new-products-in-kullu-dalhousie-and-dharamshala-kullu-news-sml4054121129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी और धर्मशाला के शोरूम बनेंगे आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी और धर्मशाला के शोरूम बनेंगे आधुनिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में बनुकर क्षेत्र में अग्रणी भुट्टि-वीवर्ज कोआपरेटिव सोसाइटी का वार्षिक साधारण अधिवेशन सोमवार को सभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सदस्यों को सभा की 2020-21 की उपलब्धियों व 2022-23 की वार्षिक योजना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना में सभा ने 11.37 करोड़ के हथकरघा उत्पादों की बिक्री की है, जो निर्धारित लक्ष्य दस करोड़ से 1.37 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए डिजाइन रेडीमेड-गारमेंट की वैराइटी के डिजायनरों के साथ मिलकर तैयार किए जाएंगे।
जबकि डलहौजी, धर्मशाला और मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के शोरूमों को आकर्षक एवं आधुनिक बनाया जाएगा। इस बैठक में वर्ष 2018-19 व 2019-20 के लाभांश को सदस्यों में चार प्रतिशत की दर से प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में गत वर्ष सभा में पांच कर्मचारियों को नियमित किया गया, जबकि दो कर्मचारियों को अनुबंध पर लगाया और 14 कर्मचारियों को विशेष वेतन वृद्घि प्रदान की। उन्होंने वर्ष 2022-23 की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सभा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय औरर प्रदेश स्तर की प्रदर्शनियों में भाग लेगी।
बुनकरों के लिए बनेंगे शौचालय व खेल मैदान
बैठक में बुनकरों की सुविधा के लिए अच्छे शौचालयों और आकर्षक खेल मैदान का निर्माण सभा परिसर में करने का निर्णय लिया गया। जबकि शॉपिंग मॉल को इस वर्ष आकर्षक ढंग से संजोया जाएगा। इसके साथ सभा विजन 2030 के रूप में एक डाक्यूमेंट तैयार कर रही है। इसमें घाटी के युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर, सभा के मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय ठाकुर, हिम बुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप, सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मंडल सदस्य निर्मला देवी, मोहर सिंह, मदन लाल, टिकम राम, आत्मा राम, कलावती, इंद्रा देवी समेत अन्य उपस्थित रहे।