फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar, Thras, Dhalpur and Gadsa will clash in the semi-finals of Kabaddi.

Kullu News: कबड्डी के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भुंतर, थरास, ढालपुर और गड़सा

Thu, 14 Sep 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar, Thras, Dhalpur and Gadsa will clash in the semi-finals of Kabaddi.
भुंतर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वाॅलीबाल में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।
भुंतर/बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू में छात्र वर्ग की अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को अगले दौरे के मुकाबले खेले गए। जिले के बंजार, भुंतर और हरिपुर में चल रहीं खेलों में करीब 800 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल में जीत के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में मणिकर्ण और खलोगी स्कूल के बीच कबड्डी मैच हुआ। इसमें मणिकर्ण स्कूल ने मुकाबला जीत लिया। शाट और नरोगी स्कूल के बीच हुई टक्कर में शाट ने बाजी मारी। बजौरा और आग्मिक स्कूल मौहल के बीच हुए मुकाबले में आग्मिक स्कूल ने अगले दौर में प्रवेश किया। ढालपुर और खल्याणी स्कूल के बीच हुए कबड्डी मैच में ढालपुर स्कूल जीता। नव न्योति और थरास के बीच हुए मैच में थरास स्कूल जीता। कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भुंतर, थरास, ढालपुर और गड़सा की टीमें पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

वॉलीबाल में जरी, भुट्टी, बजौरा, न्यूल, ढालपुर स्कूलों ने जीत हासिल की। भल्याणी और गड़सा के बीच हुए मुकाबले में गड़सा ने मुकाबला जीता।
खो-खो में ढालपुर ने खल्याणी को हराया। भुंतर ने जल्लुग्रां, गड़सा ने बजौरा को मात दी। खो-खो के सेमीफाइनल में भुंतर स्कूल और गड़सा की टीमें फाइनल के लिए भिड़ेंगी। दूसरा सेमीफाइनल ढालपुर और थरास के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। दूसरी ओर बंजार स्कूल में चल रही छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को दूसरे दौर के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा दिखाते हुए विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed