फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar resonated with patriotic slogans during the Tiranga Yatra

Kullu News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नाराें से गूंजा भुंतर

Sat, 24 May 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 24 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar resonated with patriotic slogans during the Tiranga Yatra
शहर में भुंतर और पार्वती मंडल ने संयुक्त रूप से निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

सेना के शौर्य को लेकर विजय घोष के नारे भी लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भारतीय सेनाओं की वीरता, शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भुंतर शहर में भुंतर और पार्वती मंडल ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। भुंतर शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। सेना के शौर्य को लेकर विजय घोष के नारे भी लगाए गए।
इस यात्रा में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के भुंतर और पार्वती मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में विशेष तौर पर नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। देशवासियों को सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। यह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले का बदला था। पाकिस्तान के कई सैन्य एयरबेस को भी तबाह किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित सूद ने तिरंगा यात्रा के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर, भाजपा भुंतर मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार, पार्वती मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, राहुल सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, दिले राम ठाकुर, सुनीता जम्वाल कटोच, बिमला ठाकुर, भुंतर नगर परिषद सदस्य मीना ठाकुर और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed