{"_id":"68865b4ed194a6d4cf046646","slug":"bhuntar-bridge-was-built-using-the-central-budget-by-taking-away-the-rights-of-manikaran-kullu-news-c-89-1-klu1002-153259-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण का हक छीन केंद्र के बजट से बना दिया भुंतर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण का हक छीन केंद्र के बजट से बना दिया भुंतर पुल
Sun, 27 Jul 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिप सदस्य रेखा गुलेरिया ने विधायक सुंदर पर लगाए फंड शिफ्ट करने के आरोप
सोशल मीडिया में लाइव आकर कहा- तानाशाही छोड़ दो, वरना लोग घर बैठा देंगे भाई
कहा- रोपवे को लेकर भाजपा नेताओं को कर रहे टारगेट, खुद नहीं सुन रहे जनता की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बिजली महादेव रोपवे और भुंतर पुल के मामले में कुल्लू सदर के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में लाइव आकर कहा है कि विधायक तानाशाह बनते जा रहे हैं। जनता की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दे रही है।
रेखा ने कहा कि भुंतर पुल के उद्घाटन पर भी विधायक ने अनाप-शनाप बयानबाजी की। उन्होंने विधायक को नसीहत दी कि यह तानाशाही छोड़ दो अन्यथा लोग घर बैठा देंगे भाई। आरोप लगाया कि वह भुंतर पुल बनने के खिलाफ नहीं हैं। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। मणिकर्ण घाटी की सड़क की हालत ठीक करने के लिए केंद्र से मिले बजट से पांच करोड़ से अधिक धन इस पुल के लिए शिफ्ट कर दिया है। विधायक ने मणिकर्ण घाटी के लोगों के हक पर कुंडली मारी है।
उन्होंने कहा कि रोपवे को लेकर भी विधायक भाजपा नेताओं को तारगेट कर रहे हैं। वह स्वयं जनता के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। उन्हें विकास की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता का भूत सवार है। विकास के नाम पर कभी कसोल और कभी कुल्लू में पार्टियां और कार्निवाल करवा रहे हैं। उनके कुल्लू के होटल के बाहर सरवरी में कचरे का ढेर लगा है। कसोल में भी उनके होटल के पास गंदगी पसरी है। रेखा ने सवाल उठाया कि 2023 में आई बाढ़ के दौरान साझा चूल्हा के पास जो पेड़ कटे हैं, उनकी लकड़ी कहां गई। उन्होंने विधायक पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
-- अपने पोस्टर बड़े-बड़े, सीएम की तस्वीर तक नहीं लगाई
रेखा गुलेरिया ने आरोप लगाया कि भुंतर पुल के उद्घाटन मौके पर अपने बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए जबकि अपनी सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तस्वीर तक नहीं लगाई। ऐसे में विधायक से जनता क्या उम्मीद कर सकती है।
--