फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beas-Parvati took away the sleep of the people of Jiya

Kullu News: ब्यास-पार्वती ने उड़ाई जिया के लोगों की नींद

Wed, 27 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 27 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beas-Parvati took away the sleep of the people of Jiya
सुरक्षा दीवार के बिना खतरे में पड़ रहा गांव का अस्तित्व
विज्ञापन

कई बार प्रशासन से की सुरक्षा की मांग, नहीं ली गई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के साथ लगते जिया गांव का अस्तित्व खतरे में है। जिले में लगातार भारी बारिश के कारण ब्यास और पार्वती नदी उफान पर हैं। दोनों नदियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।
ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इससे जिया गांव को खतरा बना है। गत मंगलवार को पूरा दिन ग्रामीण भय में रहे और रात जाग कर बिताई।
कुछ क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपने बचाव के लिए स्वयं सुरक्षा दीवारें लगाई थीं। भले उन्हें नुकसान पहुंचा है लेकिन वे बचाव कर गईं। ग्रामीण जीतराम, पवन, पुने राम, राजू, कृष्णा देवी, कांता देवी, जयवंती ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से नुकसान हर जगह हो रहा है लेकिन जिया गांव में सुरक्षा दीवार न लगाकर इसे जान बूझकर आफत में धकेला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि दो -ढाई सालों से कोई भी जिया गांव का हाल जानने नहीं आ रहा। बारिश में अब ग्रामीण भयभीत हो जाते हैं। बाढ़ की स्थिति देख कर कई बार छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घर छोड़कर भागना पड़ता हैं। कई बार प्रशासन के समक्ष मामले को उठाया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

--
साल 2023 में भी बाढ़ ने बढ़ाई थी परेशानी
जिले में साल 2023 की भयानक बाढ़ ने जिया गांव में नुकसान किया था। गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बह गया था। उसका भी दोबारा निर्माण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण ब्यास और पार्वती के उफान पर होने की वजह से ग्रामीणों को रातें जागकर काटनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed