फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   light

न बिजली न पानी, सड़कें बंद

Tue, 10 Jan 2017 10:17 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 10 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
light
snowfall in himachal - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी भारी बर्फबारी के बीच कैद हो गई है। घाटी की सात पंचायतों में ब्लैक आउट चल रहा है। इसके अलावा यहां का संपर्क गांव के साथ उपमंडल और जिला मुख्यालय से भी पूरी तरह के कट गया है। पांच दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों के हालत जस के तस बने हैं। ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। ब्लैक आउट, सड़कों के बंद होने तथा पेयजल समस्या से घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। पंचायतों को जोड़ी गई बिजली की लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगहों पर बिजली बोर्ड के पोल टूट गए हैं। मंगलवार को घाटी की फनौटी, करशैईगाड़, लगौटी, खनाग, मुहान, कराड़ और टकरासी पंचायतों में बर्फ के ताजा फाहे गिरे हैं।

विज्ञापन


दो से चार फुट बर्फ की मोटी परत पर करीब 15 हजार आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। एक गांव का दूसरे गांव तक जाना खतरनाक हो गया है।  घाटी के लोगों को 13 दिसंबर 2014 को हुई भारी बर्फबारी के बाद हुए ब्लैक आउट के दिन याद आ गए हैं। ग्रामीण रमेश ठाकुर, खेम राज, तिलक राज, ओम प्रकाश, केसर चंद, हंस राज, गगन साहसी, दिलीप सिंह तथा ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अंधेरे में लोगों को गुजर बसर करना कठिन हो गया है। वहीं, घाटी को जोड़ने वाली सभी सड़कें बर्फ के आगोश में समा गई है। जिसके चलते पुरी रघुपुर घाटी का संपर्क उपमंडल आनी के साथ जिला मुख्यालय कुल्लू से कटा हुआ है। पेयजल किल्लत के परेशान लोगों को मीलों दूर बर्फ के बीच नदी-नालों से पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक खूब राम आनंद ने कहा कि बर्फ से बंद हुई बिजली, पानी और सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed