फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   beacuse of lighting school wall damage

स्कूल की दीवार पर बिजली, मलबा बच्चों पर गिरा

Sat, 19 Mar 2016 10:24 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 19 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
beacuse of lighting school wall damage
आसमानी बिजली ‌गिरने से स्कूल की दिवारी ‌गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राहला के पास धाहरल प्राइमरी स्कूल में दीवार पर बिजली गिर गई। मलबा गिरने के बाद से नौ छात्र घायल हो गए हैं। यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे घटी। बिजली स्कूल की दीवारों पर गिरी। नौ बच्चों पर दीवार का मलबा आ गिरा। घटना के बाद इन छात्र-छात्राओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। आठ छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। एक छात्र अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का स्वास्थ्य ठीक है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे धाहरल स्कूल में दीवारों पर बिजली गिरी। धमाके से छात्र-छात्राओं पर भी मलबा गिर गया। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने क्षेत्र के लोगों को बुलाकर बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। घायल छात्र-छात्राओं में दूसरी कक्षा के छिव्यांशु, कमल, भूपेंद्र, यश, रूपाली, चेतन, मोहित, महक, हिमांशु शामिल हैं। दिव्यांशु क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। बाकी छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुशील चंद्र का कहना है कि बच्चों की स्थिति ठीक है, जो बच्चा अस्पताल में भर्ती है वह भी जल्द ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार बिजली उस समय गिरी, जब बच्चे भोजन अवकाश के बाद कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। चैहटी गढ़ पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि स्कूल के तीन कमरे हैं। कुछ समय पहले तूफान से तीनों कमरों के छत उड़ गई थी। उसके बाद स्थानीय निकायों और स्कूल प्रशासन की कोशिशों से एक कमरे में छत डाली गई। इसी कमरे में छात्र कक्षाएं लगाते थे। उधर, स्कूल के अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल में बिजली गिरने से छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed