{"_id":"65db78f1576d60d54e09dab0","slug":"bdo-office-in-udaipur-and-day-boarding-school-will-open-in-darcha-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117600-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उदयपुर में बीडीओ कार्यालय और दारचा में खुलेगा डे-बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उदयपुर में बीडीओ कार्यालय और दारचा में खुलेगा डे-बोर्डिंग स्कूल
Sun, 25 Feb 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लाहौल को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को केलांग में 70.11 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के उदयपुर में बीडीओ कार्यालय, दारचा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने, केलांग में सीवरेज स्कीम तथा पानी की निकासी की योजना शुरू करने की घोषणा की। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाने, तिंदी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मडग्रां में पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरी खोलने की भी घोषणा की।
पहले सीएम ने जिला पुलिस के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। रातिल, रवालिंग, थ्रिलिंग, टेलंगवे, और मेलिंग, मरबल, चौखंग, नैनगार, बिहाड़ी, त्रिलोकनाथ, लोवर, उदयपुर की सड़कों को अपग्रेड करने के साथ ही जिस्पा की वाटर सिंचाई योजना, दालंग में लाहौल हॉट का शिलान्यास किया। लाहौल के विधायक रवि ठाकुर ने 70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने जिलावासियों को लाहौल शरद उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह एक आपसी मेल-जोल तथा यहां की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने का मंच है। मुख्यमंत्री ने जिला पुलिस की कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा के अभिनव, निशांत, कौशल राज, सक्षम, नीरज, रिगजिन डोलमा, नवांग डेडेन, नैंसी शर्मा, कुंगा लजोम, अशी तमांग जबकि 12वीं कक्षा के नोरजिन लामो, पेमा डोलमा, लामो, प्राची, जेचुन वांगमो और दोरजे लामो को मेरिट में रहने पर टेबलेट प्रदान किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेलसन ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
00