फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Batteries stolen from twenty trucks and a tipper in Banjar

Kullu News: बंजार में पार्क बीस ट्रकों और एक टिपर की बैटरी चोरी

Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Batteries stolen from twenty trucks and a tipper in Banjar
ट्रक यूनियन के प्रधान और उपप्रधान ने थाना में दी शिकायत
विज्ञापन

..............................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय बंजार में चहुंटा पुल के पास पार्क 20 ट्रकों और एक टिपर की बैटरी चोरी हो गई है। ट्रक यूनियन बंजार के प्रधान अनमोल ठाकुर और उपप्रधान मोहन सिंह ने बंजार सदर थाना में शिकायत दी है। इसमें कहा कि यह घटना रविवार और सोमवार रात को पेश आई है। ट्रक यूनियन की पार्किंग चहुंटा पुल के पास है।

यहां ट्रक और टिपर पार्क किए हुए थे। जब दूसरे दिन ट्रक चालक वाहन के पास पहुंचे तो पाया कि बैटरी गायब है। इसी तरह 20 ट्रकों और एक टिपरी की बैटरी गायब पाई गई। इसके चलते उन्होंने चोरी होने का अंदेशा जताया है। उन्होंने पुलिस से छानबीन शुरू कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उधर, पुलिस ने शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed