फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Basic Mountaineering Course begins in Jispa

Kullu News: जिस्पा में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स का आगाज

Sat, 18 Apr 2026 04:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Basic Mountaineering Course begins in Jispa
केलांग (लाहौल-स्पीति)। क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलूरू एनसीसी 2/9 के 39 छात्र-छात्राओं के लिए जिस्पा में 5वें बैच का 26 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स शुरू हो गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। इस अवसर पर निदेशक अविनाश नेगी और उप निदेशक लुदर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। लाहौल-स्पीति के जिस्पा स्थित माउंटेनियरिंग सब सेंटर में आयोजित यह सघन प्रशिक्षण कोर्स युवा प्रतिभागियों में अनुशासन, सहनशीलता और साहस की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। प्रभारी मोहन नाजू ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का जज्बा भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को पहाड़ों के प्रति जुड़ाव और साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed