फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   basant panchami celeberated in kullu

ढालपुर में हजारों लोगों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
basant panchami celeberated in kullu
कुल्लू में वसंत पंचमी के मौके विराजमान भगवान रघुनाथ।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में वसंत पंचमी के साथ 40 दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया है। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ इसका शुभारंभ हो गया। होली पर्व तक इस पर्व को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को ढालपुर में भगवान रघुनाथ के सम्मान में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई और हजारों लोगों ने रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हजारों लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रघुनाथ के रथ को खींचकर पुण्य कमाया। इससे पहले भगवान रघुनाथ करीब पौने एक बजे अपने देवालय रघुनाथपुर से पालकी में सवार होकर आए। रास्ते में लोगों ने अपने आराध्य देवता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान रघुनाथ पूरे लाव लश्कर के साथ पुलिस के कड़े पहरे में रथ मैदान पहुंचे। जहां वसंत पंचमी और होली उत्सव शुरू होने की रस्मों को निभाया गया। यहां पर रघुनाथ की पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम-भरत मिलन हुआ, जिसके हजारों लोग साक्षी बने। इसके बाद हनुमान ने लोगों को गुलाल लगाया। करीब एक घंटे के बाद भगवान रघुनाथ रथ में सवार होकर ढालपुर मैदान स्थित अपने अस्थायी शिविर के लिए रवाना हुए और पूजा-अर्चना की गई। अस्थायी शिविर में लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाल फेंका और रघुनाथ का प्रसाद वितरित किया गया। करीब साढ़े तीन बजे भगवान रघुनाथ अपने अस्थायी शिविर से रथ में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे और यहां पालकी में सवार होकर अपने देवालय रवाना हुए। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी के बाद से फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। वहीं कुल्लू जिला में होली का भी आगाज हो जाता है।
विज्ञापन

होली उत्सव के 40 दिन तक कुल्लू के वैरागी समुदाय के लोग अपने समुदाय के घर-घर जाकर होली गीत गाएंगे। इस दौरान बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनके चरणों पर गुलाल डाला जाएगा। जबकि छोटों को आशीर्वाद देने के लिए उनके सिर पर गुलाल डाला जाता है। वैरागी समुदाय के लोगों द्वारा गाए गाने जाने वाले गीत केवल ब्रज भाषा में ही गाए गाते हैं।

कुल्लू में वसंत पंचमी के मौके पर निकली भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा।-संवाद

कुल्लू में वसंत पंचमी के मौके पर निकली भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed